नाली में बर्तन रखकर पानी भरने को मजबूर लोग

in #didori2 years ago

20220619_222138.jpg
नाली में बर्तन रखकर पानी भरने को मजबूर लोग

डिंडौरी समनापुर।
जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लंबे समय से लोगों के घर के नलों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सार्वजनिक नल टूटे हुए हैं। नल नाली से सटे हुए हैं। लोगों को नाली में बर्तन रखकर पानी भरना पडता है। ऐसी स्थिति में बीमारी का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नल जल योजना के तहत समनापुर ग्राम पंचायत अंतर्गत वार्ड 11 में हर घर में नल कनेक्शन किए गए हैं, लेकिन नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। मजबूरन लोग सार्वजनिक नलों से पानी भरते हैं। सार्वजनिक नल भी लगभग दो वर्ष से टूटे हुए हैं। उसकी ऊंचाई भी कम हो गई है। नल नाली से सटे हुई हैं। महिलाएं स्वच्छता को दरकिनार कर गंदी नाली में बर्तन रखकर पानी भरने मजबूूर हैं। ऐसे में नाली के सूक्ष्म कीटाणु पीने के पानी में जाने की संभावना बनी रहती है।

शिकायत के बाद भी बनी समस्या

लोगों की मानें तो नल में पानी की धार काफी कम है, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। मोहल्लावासियों ने बताया कि पानी के परेशान होना पड़ता है। नल में कभी पानी आता है तो कभी नहीं। नल से पानी भी इतना कम आता है कि सभी को पर्याप्त पानी भी नहीं मिलता है। यह सिलसिला लंबे समय से जारी है। इसकी शिकायत जनप्रतिनधियों व अधिकारियों से भी की गई। इसके बाद भी पानी की मूलभूत समस्या से जूझना पड रहा है। वार्ड की सुनीता बर्मन ने बताया की नल में पानी काफी कम आ रहा है। इससे नाली के नीचे बर्तन, बाल्टी रखकर गंदगी में पानी भरना मजबूरी है। विनोद, रणजीत, सोम्या साहू ने बताया कम पानी आने से परेशानी हो रही है। समनापुर के जिम्मेदारों ने पूर्व में कहा था वार्ड में पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। वार्डवासियों ने जल्द ही समस्या का निदान करने की मांग की है।

Sort:  

समनापुर पंचायत की जय हो

गांव की पंचायत को ध्यान देना चाहिए

गरीबों की हालत में अभी तक सुधार नहीं हुआ,

Gareebo ki sunta kaha h koi bhai