रामगढ़ गैस तापीय विद्युत गृह को मिला राज्य स्तरीय स्टेट सुरक्षा अवार्ड-2022

in #ramgarh2 years ago

IMG-20220610-WA0047.jpg

रामगढ़, जैसलमेर

रामगढ़ गैस तापीय विद्युत गृह रामगढ़ को लगातार दूसरे वर्ष भी राज्य स्तरीय सैफ्टी अवार्ड से वर्ष 2022 के लिये सम्मानित किया गया है। इससे पहले गत वर्ष 2021 में भी यह अवार्ड प्राप्त हुआ था। इस आश्रय का प्रशस्ति पत्र मुख्य निरीक्षक फैक्ट्री एवं बॉयलर, राजस्थान व अध्यक्ष नैशनल सैफ्टी काउसिंल, राजस्थान द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरों से प्रमाणित प्रमाण पत्र प्लांट के रखरखाव, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं वेलफेयर के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिये विद्युत गृह को प्राप्त हुआ है।

इस योग्यता को प्राप्त करने हेतु विभिन्न मानकों यथा दुर्घटनाओं का न होना, प्लांट में साफ सफाई, श्रमिक आवास, सैफ्टी कैमरा, सुरक्षा स्लोगन, बॉयलर व सैफ्टी लाइसेंस, प्रर्यावरण व प्रदुषण के प्रति संवदेनशील, समय समय पर वृक्षारोपण व पर्यावरण के उच्च मानदंड के आधार पर रामगढ़ गैस प्लांट को वर्ष 2022 के लिये सम्मानित किया गया है।

राज्य स्तरीय सैफ्टी अवार्ड की प्राप्ति पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, जयपुर आर. के. शर्मा, आर. के. सोराल, निदेशक (तकनिकी), ए.के.सी. भंडारी, निदेशक (वित्त) ने तथा विद्युत गृह के मुख्य अभियंता शैलेष सदावत खुशी जाहिर करते हुये विद्युत गृह के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शुभकामनायें सहित बधाई प्रेषित की।

Sort:  

Good job