बिलिया माइनर का निर्माण हुआ शुरू, किसानों को मिलेगी राहत

in #bali2 years ago

सिंचाई से वंचित रहने वाले बिलिया माइनर किसानों के लिए राहत व खुशी की खबर है। बिलिया माइनर निर्माण कार्य शुरू हुआ है। इससे सैकड़ो किसानों को सिंचाई में राहत मिलेगी। माइनर का नवनिर्माण कार्य मनरेगा योजना के तहत हो रहा है। जूणा मालारी बांध से बिलिया माइनर निकलती है। इससे सैकड़ों बीघा भूमि में सिंचाई होती है। पिछले कई वर्षों से यह माइनर खस्ताहाल व विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई थी। इससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। राजस्थान पत्रिका ने किसानों को समस्या को प्रकाशित कर जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। इसके बाद इसकी स्वीकृति हुई और निर्माण कार्य प्रगति पर है।

जल संसाधन विभाग अधिनस्थ देसुरी उपखंड क्षेत्र जूणा मालारी बांध की 17.50 फीट जलभराव क्षमता है। इससे निकलने वाली नहर का एक भाग जूणा से मालारी व बिलिया को जाता है। इससे सैकड़ों किसानों की सिंचित कृषि भूमि को दो पाण रबी सिंचाई में मिलती है। ऐसे में बिलिया माइनर के किसान खस्ताहाल माइनर से सिंचाई से वंचित रह जाते हैं। कई बार एक पाण में ही उन्हें सब्र करना पड़ रहा था।

जूणा मालारी बांध का बिलिया माइनर कई वर्षों से क्षतिग्रस्त एवं विलुप्त होने की कगार पर था। कई बार किसान सिंचाई से वंचित रह जाते थे। मनरेगा के तहत निर्माण कार्य शुरू हुआ है। पौन किलोमीटर निर्माण होगा। पत्रिका का आभार, जिन्होंने समय-समय पर किसानों की समस्या उठाई। आज समाधान हुआ।

रणजीतसिंह चंपावत, अध्यक्ष, जलउपयोक्ता संगम, जूणा मालारी बांध5595ade7_316533_P_3_mr.jpg