पाइप लाइन का काम अधूरा, ग्रामीण परेशान

in #khargone2 years ago

IMG-20220424-WA0008.jpgखरगोन। ऊन में करीब 1600 घरों की आबादी है। कई वर्षों से हर साल गर्मी के दिनों में पेयजल संकट गहराता है। पानी की तलाश में लोग इधर-उधर भटकते हैं। हालात यहां तक बनते हैं की मजदूर परिवार के लोग अपने परिवार के एक सदस्य को पानी भरने के लिए घर छोड़ जाते हैं। हर साल गर्मी के दिनों में पेयजल की आपूर्ति स्थानीय पंचायत के लिए चुनौती बन जाती है। इस वर्ष भी ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले मई माह में भीषण गर्मी में पेयजल संकट और गहरा सकता है। ग्राम की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए फरवरी माह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने योजना बनाई थी। ग्राम पिपरी स्थित नर्मदा उद्वहन परियोजना के तालाब से नर्मदा जल ग्राम में लाने के लिए करीब आठ किमी की पाइप लाइन को स्वीकृति मिली थी। सात इंच की पाइप डाले गए हैं। वर्तमान में चार किमी तक पाइप डाले जा चुके हैं। ग्राम घोट्या से ऊन तक करीब चार किलोमीटर का पाइप डालना शेष है। इस संबंध में ग्राम सचिव जगदीश पाटीदार ने बताया कि पाइप लाइन का कार्य अधूरा है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है।