अभाविप ने निकाली वृक्षारोपण जागरूकता रैली

in #santkabirnagar2 years ago

IMG-20220729-WA0073.jpg

प्रत्येक नागरिक को आगे आकर करना चाहिए वृक्षारोपण- माधवेन्द्र

         केदार नाथ दूबे

संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सन्त कबीर नगर के विकासार्थ विद्यार्थी आयाम द्वारा वृक्षमित्र अभियान के तहत वृक्षारोपण जागरूकता रैली निकाली गई। वृक्षारोपण जागरूकता रैली को अभाविप के पूर्व नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह, एवम योगेंद्र सिंह ने परिषद का झंडा दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज से निकल कर मुखलिसपुर चौराहे से होते हुए इंटर कालेज पर पुनः समाप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित प्रान्त विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक ने बताया कि पूरे देश भर में एक करोड़ वृक्षारोपण के संकल्प को पूरा करने हेतु अभाविप वृक्षमित्र अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली जन् जन् को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करेगी। वृक्षारोपण आज की आवश्यकता है। इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को आगे आकर वृक्षारोपण करना चाहिए। प्रान्त कार्यसमिति सदस्य मारुति नंदन ने कहा कि गाँव,नगर एवम शहर के सभी लोगो को इस अभियान में जुड़ कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान करना चाहिए। जिला सह संयोजक अम्बेश कृष्ण पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की नितांत आवश्यकता है।। नगर मंत्री कृपाचार्य पांडे ने कहां की हम सब संगठन के संकल्प को पूर्ण करने हेतु लोगो के मध्य जाकर जागरूकता का कार्य कर रहे है। इस अवसर पर राधा शुक्ला, रुपाली शुक्ला, निखिल, अनिल गुप्ता, नितेष विश्वकर्मा, उमर अहमद, मृदवा त्रिपाठी, नितेष यादव, दीपक विश्वकर्मा सहित कुल दो सौ से अधिक छात्र छात्राएं वृक्षारोपण जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया।