*स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगाए गए सारे आरोप फर्जी

Screenshot_20220601-011124.jpg

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगाए गए सारे आरोप फर्जी हैं, केवल राजनीतिक कारणों से उनको गिरफ्तार किया गया है- अरविंद केजरीवाल

- सत्येंद्र जैन के मामले में अगर एक फ़ीसद की भी सच्चाई होती, तो मैं खुद ही कब का उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चुका होता- अरविंद केजरीवाल

- हम कट्टर इमानदार और देश भक्त लोग हैं, हम लोग भ्रष्टाचार को देश के साथ गद्दारी मानते हैं, सर कटा सकते हैं, पर भ्रष्टाचार नहीं कर सकते- अरविंद केजरीवाल

- अभी कुछ दिन पहले पूरे देश ने देखा कि किस तरह हमने पंजाब में अपने ही एक मंत्री को खुद-ब-खुद बर्खास्त कर जेल भेज दिया- अरविंद केजरीवाल

- मंत्री के भ्रष्टाचार का किसी को भी पता नहीं था, हम चाहते तो पूरा मामला दबा सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया- अरविंद केजरीवाल

- 2015 में दिल्ली में भी मैंने खुद अपने खाद्य मंत्री को बर्खास्त कर सीबीआई को सौंप दिया था, तब भी किसी को पता नहीं था- अरविंद केजरीवाल

- देश तो क्या, पूरी दुनिया ने भी राजनीति में इस स्तर की इमानदारी नहीं देखी है- अरविंद केजरीवाल

- केंद्र सरकार ने हमारे कई विधायकों पर कई झूठे केस किए, लेकिन सारे कोर्ट से छूटकर वापस आ गए, सत्येंद्र जैन भी छूट जाएंगे- अरविंद केजरीवाल

- आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता समझता है कि पार्टी में रहना है, तो हमेशा जेल जाने और अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार रहना होगा- अरविंद केजरीवाल

- सत्येंद्र जैन ने पूरे देश को एक बेहद शानदार स्वास्थ्य का मॉडल दिया है, जहां सबका इलाज फ्री होता है, उन करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ है- अरविंद केजरीवाल

Screenshot_20220601-011135.jpg
*नई दिल्ली,

‘‘आप’’ हिमाचल के चुनाव प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन पर लगाए गए सारे आरोप फर्जी हैं। केवल राजनीतिक कारणों से उनको गिरफ्तार किया गया है। अगर एक फ़ीसद की भी सच्चाई होती, तो मैं खुद ही कब का उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चुका होता। हम कट्टर इमानदार और देश भक्त लोग हैं। हम लोग भ्रष्टाचार को देश के साथ गद्दारी मानते हैं। हम सर कटा सकते हैं, पर भ्रष्टाचार नहीं कर सकते। पंजाब का हवाला देते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले पूरे देश ने देखा कि किस तरह हमने पंजाब में अपने ही एक मंत्री को खुद बर्खास्त कर जेल भेज दिया। किसी को भी उनके भ्रष्टाचार का पता नहीं था। हम चाहते तो पूरा मामला दबा सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। इससे पहले, 2015 में मैंने खुद अपने खाद्य मंत्री को बर्खास्त कर सीबीआई को सौंप दिया था, तब भी किसी को पता नहीं था। देश तो क्या, पूरी दुनिया ने भी राजनीति में इस स्तर की इमानदारी नहीं देखी है। केंद्र सरकार ने हमारे कई विधायकों पर कई झूठे केस किए, लेकिन सारे कोर्ट से छूटकर वापस आ गए। सत्येंद्र जैन भी छूट जाएंगे।

मैंने सत्येंद्र जैन के मामले के सारे कागज देखे हैं, केस बिल्कुल फर्जी है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘‘आप’’ हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर आज डिजिटल प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जी को केंद्र सरकार ने गिरफ्तार किया है। मैंने सत्येंद्र जैन जी के मामले के सारे कागज देखे हैं। केस बिल्कुल फर्जी है। हम कट्टर इमानदार और देश भक्त लोग हैं। हम लोग भ्रष्टाचार को देश के साथ गद्दारी मानते हैं। हम सर कटा सकते हैं, पर भ्रष्टाचार नहीं करेंगे और देश के साथ कभी गद्दारी नहीं करेंगे। पंजाब का उदाहरण देते हुए ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले पूरे देश ने देखा कि किस तरह हमने पंजाब में अपने ही एक मंत्री को खुद-ब-खुद बर्खास्त करके जेल भेज दिया। किसी को भी उनके भ्रष्टाचार का पता नहीं था। न मीडिया को पता था और न विपक्ष को पता था। हम चाहते तो पूरा मामला दबा सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हम देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते। हम अपनी आत्मा का सौदा सौदा नहीं करते।

केंद्र सरकार ने हमारे कई विधायकों पर झूठे केस किए, लेकिन सारे कोर्ट से छूटकर वापस आ गए- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2015 में दिल्ली में भी एक ऐसा ही वाकया हुआ था, जब मैंने खुद-ब-खुद अपने खाद्य मंत्री को बर्खास्त करके सीबीआई को सौंप दिया था। तब भी किसी को पता नहीं था। तब भी हम चाहते तो केस दबा सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। देश तो क्या, पूरी दुनिया ने भी राजनीति में इस स्तर की इमानदारी नहीं देखी है। जिस दिन पंजाब के हमारे मंत्री को हमने जेल भेजा, उस दिन बहुत लोगों के फोन आए। लोग बहुत भावुक हो रहे थे और कह रहे थे कि हमने कभी नहीं सोचा था कि अपने इस जीवन में इस स्तर की ईमानदारी देखेंगे। मैंने सत्येंद्र जैन जी के सारे कागज खुद देखे हैं। मैं पढ़ा-लिखा आदमी हूं और मुझे कानून की भी बहुत समझ है। सत्येंद्र जैन के ऊपर लगाए गए सारे आरोप फर्जी हैं। पूरा का पूरा मामला फर्जी है। केवल राजनीतिक कारणों की वजह से उनको गिरफ्तार किया गया है। अगर उनके मामले में एक फ़ीसद की भी सच्चाई होती, तो मैं खुद ही कब का उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चुका होता। इन्होंने हमारे कई विधायकों पर कई-कई झूठे केस किए, लेकिन सारे कोर्ट से छूटकर वापस आ गए। अंत में तो सच्चाई की ही जीत होती है। मेरे ऊपर भी इन्होंने न जाने कितने केस किए। मेरे ऊपर इन्होंने कितनी बार रेड करवाई, लेकिन कुछ नहीं मिला। अंत में तो सत्येंद्र जैन जी भी छूट जाएंगे।

आम आदमी पार्टी भगत सिंह के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है, भगत सिंह देश और सच्चाई के लिए शहीद हो गए- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी भगत सिंह जी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। भगत सिंह देश के लिए और सच्चाई के लिए शहीद हो गए। देश के लिए, समाज के लिए जेल जाना दूषण नहीं होता, भूषण होता है। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता समझता है कि आम आदमी पार्टी में रहना है, तो हमेशा जेल जाने के लिए और अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार रहना होगा। सत्येंद्र जैन देशभक्त हैं, कट्टर ईमानदार हैं, बेहद साहसी हैं, ऐसी जेलें उनके साहस और जज्बे को और मजबूत करेंगी। मैं समझ सकता हूं कि उनकी धर्मपत्नी और उनके बच्चों पर क्या गुजर रही होगी? मैं उनकी धर्मपत्नी से कहना चाहता हूं कि आपके पति बेहद साहसी हैं। बच्चों, आपके पिता बेहद साहसी हैं। उन्होंने पूरी दुनिया को मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल दिया है। उन्होंने पूरे देश को एक बेहद शानदार स्वास्थ्य का मॉडल दिया है, जहां पर सबका इलाज फ्री होता है। उन सब करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं, जिनका उन्होंने फ्री में इलाज करवाया है। ऐसे शख्स पर पूरे देश को गर्व है और भगवान उनके साथ हैं।