राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने किया अर्बन पीएचसी का स्थलीय निरीक्षण

in #lakhimpur2 years ago

IMG-20220504-WA0014.jpg

कमलजीत सिंह

लखीमपुर खीरी। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अंजू चौधरी व सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर द्वारा मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत दो अर्बन पीएचसी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ एसीएमओ डॉ. बीसी पंत व एसीएमओ डॉ. कुलदीप आदिम उपस्थित रहे।

इस दौरान राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत गर्भवती माताओं और 2 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ सेवाओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। शासन द्वारा कई बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका लाभ आज जनमानस को मिल रहा है। इन्हीं में से एक है मिशन इंद्रधनुष अभियान, जिसके फलस्वरूप 12 जानलेवा बीमारियों से बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि कोविड वैक्सीनेशन लगातार अभियान के रूप में किया जा रहा है। इसमें 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण अभिभावक शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। वहीं जल्द ही 6 से 12 वर्ष के बच्चों की कोरोना वैक्सीन आने वाली है। इसके लिए देश के वैज्ञानिकों ने बहुत मेहनत की है हमें भी देश की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस महा अभियान को सफल बना कर देश को कोरोना से सुरक्षित करना है।

IMG-20220504-WA0016.jpg

खीरी सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने कहा कि अर्बन पीएचसी नौरंगाबाद व अर्बन पीएचसी निर्मलनगर का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान मिली अव्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही टीकाकरण को लेकर आम जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 मई से 11 मई तक चलाया जाएगा इस दौरान सभी छूटी हुई गर्भवती माताओं और टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।