यमुना की सफाई के लिए STP की बढ़ेगी क्षमता, 45 से 70 एमजीडी तक करने की योजना को मिली मंजूरी

in #wortheumnews2 years ago

दिल्ली सरकार ने वर्ष 2025 तक यमुना की सफाई पूरी करने के लिए यमुना विहार एसटीपी की क्षमता बढ़ाने और विशेष पाइपलाइन डालने की परियोजना को मंजूरी दी। इसके तहत एसटीपी की क्षमता 45 से बढ़ाकर 70 एमजीडी की जाएगी।

इस परियोजना के पूरा होने पर पूर्वी दिल्ली के करीब छह लाख लोगों को फायदा होगा। साथ ही, पूर्वी दिल्ली के नाले में गंदे पानी के बहाव को कम करने में मदद मिलेगी। परियोजना को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को मंजूरी दी।

सिसोदिया ने बताया कि विभिन्न वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने व यमुना की सफाई को लेकर चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। इसके अलावा शोधित पानी के दोबारा उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। एसटीपी से आने वाले शोधित पानी न केवल यमुना को साफ करने में मदद करेगा, बल्कि अन्य चीजों के लिए भी उपयोगी होगा। इससे बागवानी और दिल्ली की झीलों का कायाकल्प करने में मदद मिलेगी।
Screenshot_20230210-082852.png

Sort:  

ऑल खबरें लाइक