बड़ी बहन के 92वें जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

in #jodhpur2 years ago

जोधपुर, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को अपनी बड़ी बहन श्रीमती विमला देवी को उनके 92वें जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी तथा उनसे आर्शीवाद लिया।
WhatsApp Image 2022-06-21 at 9.28.39 PM.jpeg
जोधपुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री गहलोत सर्किट हाऊस से मण्डोर क्षेत्र के लाल सागर स्थित अपनी बड़ी बहन के निवास स्थान पर पहुंचे।
WhatsApp Image 2022-06-21 at 9.28.40 PM.jpeg
उन्होंने अपनी बड़ी बहन के पैर छुकर उनसे आर्शीवाद लिया तथा उनको जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पत्नि श्रीमती सुनीता गहलोत, पुत्र श्री वैभव गहलोत, पुत्रवधु श्रीमती हिमांशी गहलोत एवं पौत्री भी साथ थे। उन्होंने इस अवसर पर परिवार के साथ फोटो भी करवाई।