आजादी अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा फहराने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया।

in #hathras2 years ago

हाथरस-नेहरू युवा केन्द्र, हाथरस की जिला युवा अधिकारी सुश्री दिव्या शर्मा के एवं लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर श्रीमती ऊषा सक्सेना के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी विकास खंडों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आजादी अमृत महोत्सव के उत्सव कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त हर घर में तिरंगा फहराने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया।IMG-20220811-WA0035.jpg
विकास खंड सहपऊ के गांव गढ़ी अहरवन में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथ शिक्षिका श्रीमती ममता नें छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रैली के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत के 75 वर्ष और इसके लोगों के ंसंस्कृति और उपलब्ध्यिो के गौरवशाली इतिहास को मनाने की पहल की गई है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिल में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वालों के योगदान को याद करना है। आजादी के 75 वर्ष को हमें बड़ी धूमधाम से एक त्यौहार की तरह पहले से तैयारी कर रहे। 75 वर्ष में हमारा भारत देश कितना आगे निकल गया है। खेल, टेक्नोलोजी, अनेकों क्षेत्रों में, इन सब में भारत भी आगे निकल रहा है। विशिष्ट अतिथि शिक्षक शैलेश शर्मा ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है। यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हम सभी अपने-अपने घरों में एवं आस-पास के घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध करें। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है। जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। छात्र/छात्राओं ने अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर गांव में उत्साह व जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। IMG-20220811-WA0033.jpgछात्रों ने गर्मजोशी के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम्, हर घर तिरंगा आदि पूरे जोश के साथ नारेबाजी की जा रही थी। नेहरू युवा केन्द्र, हाथरस के विकास खंड सहपऊ के स्वयंसेवक संतोष कुमार ने युवाओं को बताया कि देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर के आगे तिरंगा फहराना है, देश वासियों के दिल में देश भक्ति की लहर लाने के लिये मोदी सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है, 13 से 15 अगस्त तक घर के आगे राष्ट्रीय ध्वज फहराना भी इसी का हिस्सा है।IMG-20220811-WA0033.jpg इसके साथ ही बताया कि संस्थाएंें राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करें।
कार्यक्रम में सरिता, शुभम, लक्ष्मण, किशन, संतोष, कुणाल, राम, पलक, शिवम, अमन, आकाश, रोहित, आदि छात्रों ने रैली में प्रतिभाग किया।

Sort:  

Please follow me and like my post🙏🙏🙏🙏