युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजन।

in #hathras2 years ago

हाथरस-जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हाथरस अवगत कराया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव 2022 का आयोजन बी.एल.एस. इंटरनेशनल स्कूल हाथरस के ऑडोटोरियम में किया गया।IMG-20220808-WA0036.jpg
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती अंजुला सिंह माहौर मा० विधायिका सदर एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। IMG-20220808-WA0034.jpg
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने माननीय विधायिका जी को बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। IMG-20220808-WA0033.jpgकार्यक्रम में सभी विकास खण्डों एवं शहरी क्षेत्र के युवक एवं युक्तीयों द्वारा 18 विधाओं में प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में सेठ हरचरन दास कन्या इंटर कॉलेज द्वारा लोक नृत्य समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया। IMG-20220808-WA0034.jpgद्वितीय स्थान राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर एवं तृतीय स्थान रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस द्वारा प्राप्त किया गया। IMG-20220808-WA0037.jpgलोक गीत समूह में प्रथम स्थान राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर, द्वितीय स्थान रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस एवं तृतीय स्थान सेठ हरचरन दास स्कूल द्वारा प्राप्त किया गया।IMG-20220808-WA0035.jpg
जिला विकास अधिकारी तथा युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने जनपदीय युवा उत्सव में विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र का प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन अतुल वर्मा द्वारा किया गया। IMG-20220808-WA0032.jpg
कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू गोयल, बीएलएस स्कूल के प्रधानाचार्य दीपेन्द्र सिंह, कार्यक्रम प्रभारी गौरव कुमार, कु० आशिमा गोस्वामी एवं राजवीर सिंह व अन्य द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।