डीएम ने विकासखंड मुरसान में चौपाल लगाकर प्रशिक्षण व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

in #hathras2 years ago

IMG-20220604-WA0024.jpgहाथरस-विकासखंड मुरसान के ग्राम पंचायत नगला अठवरिया में स्वयं सहायता समूहों के साथ चौपाल लगाकर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
चौपाल के दौरान जिलाधिकारी वर्तमान में ग्राम पंचायत में संचालित स्वयं सहायता समूहों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं आमदनी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी की। संचालित स्वयं सहायता समूहों में सदस्यों की संख्या कम होने पर जिलाधिकारी ने कहा कि समूहों में सदस्यों की संख्या की जितनी अधिका होगी समूह की आमदनी उतनी ही अधिक होगी एवं समूह उतना ही शक्तिशाली बनेगा और उसे सरकार द्वारा अपने समूह को बढ़ाने के लिए अधिक आर्थिक सहायता के रूप में ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। अच्छा कार्य कर रहे समूहों को जिलाधिकारी ने डी0सी0 मनरेगा को आर्थिक सहायता हेतु और ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।IMG-20220604-WA0022.jpg उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के संचालकों से कहा कि जो ऋण व्यवसाय उपलब्ध कराने के लिए दिया जा रहा है, उसका प्रयोग उसी कार्य में लगाऐं अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जा सकती है। स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पाद की पैकिंग की गुणवत्ता बढ़ाने एवं डी0सी0 मनरेगा को बड़े व्यापारियों/उद्यमियों से समन्वय स्थापित करते हुए उचित बाजार मूल्य पर बिक्री कराने के निर्देश दिए।IMG-20220604-WA0023.jpg
डी0सी0 मनरेगा ने बताया कि ग्राम पंचायत में वर्तमान में 09 समूह संचालित हैं, जिनका संचालन 2020 एवं 2021 से किया जा रहा है। समूहों द्वारा मधुमक्खी पालन, भैंस पालन, दुकान, आटा चक्की एवं रेहड़ी लगाने का कार्य कर रहें हैं।IMG-20220604-WA0025.jpg
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर विपिन कुमार शिवहरे, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, जे0ई0, पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।