सोशल मीडिया लोकसभा हाथरस वॉलिंटियर्स सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

in #dmhathras5 months ago

हाथरस - हाथरस में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से अलीगढ़ रोड श्री राम गार्डन में सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने करते हुए योगेंद्र उपाध्याय का माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।

IMG-20240413-WA0014.jpg

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सोशल मीडिया वॉलिंटियर हैंडल ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाटसेप, नमो ऐप, सरल एप आदि एप के जरिए प्रदेश में योगी व केंद्र में मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं प्रचार प्रसार करें। भाजपा के सभी नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंत्री व सभी लोकसभा प्रत्याशियों की पोस्ट को शेयर कर लोगों में प्रसारित करें। जिससे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत हो। इनकी जीत से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे, जिससे देश का संपूर्ण विकास होगा, उन्होंने कहा लोक सभा चुनाव में सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार सोशल मीडिया के माध्मय से हर वर्ग तक किया जा सकता है। ऐसे में वॉलिंटियर्स को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने की जरूरत है। सोशल मीडिया वॉलिंटियर लोक सभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान का अहम हिस्सा होते हैं। सोशल मीडिया में केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की मदद से लोगों को लाभ मिलता है, पार्टी की विकास नीतियों व्यापक प्रचार होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में अच्छे वातारण का निर्माण करने के प्रयास करने चाहिए, ताकि देश में भ्रम फैला कर नकारात्मक राजनीति करने वाले दलों का मकसद विफल हो सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में उद्देश्यपरक समाचार व सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से युवा समाज के बेहतर निर्माण में भागीदारी निभा सकते हैं। उन्होंने कहा भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारियों को हमेशा सार्थक भाषा का प्रयोग करना चाहिए, देश के बुद्धिजीवियों को सोशल मीडिया में सुनना चाहिए,उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के हर वॉलिंटियर को समय-समय पर अपने व्यवहार और आचरण का आकलन करना चाहिए। अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश शर्मा, सिकंदरा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी, विधायक छर्रा रविंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक राजवीर सिंह, लोकसभा प्रभारी सतपाल सिंह, नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा, लोकसभा संयोजक, लोकसभा सहसंयोजक ब्लॉक प्रमुख हाथरस, ब्लॉक प्रमुख मुरसान, यशपाल सिंह चौहान, प्रीति चौधरी, ऐशियाड कुलश्रेष्ठ, तपन जोहर, प्रवीण कुमार एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।