योगी सरकार 2.0 के 100 दिनों का कार्यकाल पूरा राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार ने गिनाई उपलब्धियां।

in #hathras2 years ago

हाथरस-उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर 11 जुलाई सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। IMG_20220711_135620.jpgप्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिये राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति हाथरस पहुंचे। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं को गरीब परिवार व जन-जन तक पहुंचाने के बारे में जानकारी दी। साथ ही राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा यूपी में जिनता विकास योगी सरकार में हुआ है उतना किसी भी सरकार में नही हुआ है। Screenshot_2022-07-11-13-55-36-14_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpgउत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे होने पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कारागार व होमगार्ड विभाग धर्मवीर प्रजापति ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सदर विधायिका अंजुला सिंह माहौर, सिकन्दराराऊ विधायक बीरेन्द्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैध उपस्थिति रहे।