दहगवां मे भाजपा प्रत्याशी के भाई कार्यकर्ताओ से जन सम्पर्क करने पहुँचे/ हुआ जोरदार स्वागत

in #tt6 months ago

24-03-31-06-37-43-562_deco.jpg
दहगवां बदायूँ। लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2024 की तिथि घोषित होते ही सभी पार्टियो ने अपने अपने प्रत्याशियो के नाम घोषित कर दिए है। और जनता के बीच जन सम्पर्क मे जुट गए है। शनिवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र के आवास पर बदायूँ भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के भाई देवेंद्र सिंह शाक्य शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओ से जन सम्पर्क करने पहुँचे जहाँ कार्यकर्ताओ ने फूलमालाऐ पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। बही देवेन्द्र सिँह शाक्य ने कहा की पहले बदायूँ मे प्रत्याशी बाहर के हुआ करते थे इस बार भाजपा ने स्थानीय प्रत्याशी को चुना है हम सब को एक साथ मिलकर भाई दुर्विजय सिँह शाक्य को भारी मतो से जिताना है। इसी के साथ नगर मे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे जनसंपर्क का दौर तेज करने को कहा। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदाताओं को रिझाने के लिए उनके सगे संबंधियों से भी पैरवी कराने को कहा। इस मौक़े पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता, नरेश चन्द्र गुप्ता, मयंक गुप्ता, नमित गुप्ता, पुरषोत्तम टाटा,अशोक शाक्य, ऐ के कुरैशी, जसवीर राणा आदि मौजूद रहे।