दहगवां बीआरसी पर प्रमाण पत्र के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं।

in #ta7 months ago

IMG-20240229-WA0316.jpg
दहगवां बदायूँ। जनपद बदायूं की दहगवां बीआरसी केंद्र जरीफ नगर पर हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ हर्षित शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत करायी। बा स्कूल की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना पेश की। संविलियन विद्यालय जरीफनगर की बालिकाओं ने स्वागत गीत पेश किया। बीईओ डा0 हर्षित शर्मा ने नई शिक्षा नीति में शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी की क्या भूमिका है इस पर प्रकाश डाला।साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को विद्यालय को शीघ्र निपुन बनाने मे योजना बद्ध कार्य करने हेतु निर्देशित किया। ए आर पी रमेश चन्द्र ने कहा बच्चो की बुनियादी शिक्षा में जन समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ए आर पी मोहम्मद मोहसिन ने बालिका शिक्षा के उन्नयन, व निपुन लक्ष्यों की सम्प्राप्ति हेतु विकास खण्ड स्तर पर संचालित गतिविधियों / प्रगति की जानकारी दी।