नगर पंचायत की सूची में नहीं दर्ज हुआ धर्मसिंहवा लोग हुए निराश।

in #santkabirnagar2 years ago (edited)

IMG-20220727-WA0106.jpgजयशंकर प्रसाद।संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा को नगर पंचायत न होने पर लोगों में नाराजगी देखने को मिली है। स्थानीय कस्बे के आसपास के लोग आस लगाए बैठे थे की अबकी बार धर्मसिंहवा नगर पंचायत बनना तय है। लेकिन दुर्भाग्य है की जारी सूची में नही हुआ शामिल। शासन ने 18 कस्बों को नए नगर पंचायतों की सूची जारी की है। विडंबना है कि सारे मानक पूर्ण करने के बावजूद धर्मसिंहवा का नाम उस सूची में दर्ज नहीं है। स्थानीय नागरिक आज तक नगर पंचायतों को मिलने वाली सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं। धर्मसिंहवा को नगर पंचायत बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है। वास्तव में धर्मसिंहवा नगर पंचायत होने के सभी मानक पूर्ण भी करता है। दरअसल कस्बा व उसके अंतर्गत आने वाले गांवों की जनसंख्या लगभग 40 हजार के पार है। यहां बौद्ध स्तूप, दूर संचार विभाग, पेयजल टंकी
उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान, पोस्ट आफिस, पशु अस्पताल सहित तमाम सरकारी कार्यालय संचालित हैं। एक दर्जन माध्यमिक विद्यालय,उच्चतर माध्यमिक कालेज भी संचालित हैं। धर्मसिंहवा बाजार में आसपास के गांवों के लोग व्यवसाय या रोजमर्रा की खरीदारी करने आते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि नगर पंचायत घोषित होने के बाद धर्मसिंहवा में ऐसी तमाम सुविधाएं व योजनाएं क्रियान्वित होंगी। इससे रोजगार तो बढ़ेगा ही, कस्बे की तस्वीर भी बदलेगी। डाक्टर सर्वेश्वर पाण्डेय,समाज सेवी बृजेश चन्द्र त्रिपाठी
बताते हैं कि कस्बे को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया सरकारी फाइलों में कैद होकर रह गई है।पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रेषित किया था। लेकिन दुख है कि मानक पूर्ण करने के बाद भी इस वर्ष मंगलवार को घोषित सूची में धर्मसिंहवा को शामिल नहीं किया गया।अजीत निषाद, संतोष, उमेश चन्द्र बर्मा, वीरेन्द्र पाण्डेय आदिने बताया कि मानक पूर्ण होने के बावजूद नगर पंचायत का दर्जा न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। अरसे से लोग नगर पंचायत के तहत मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हैं।

Sort:  

Please follow me and like my post🙏🙏🙏🙏