अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस का चिंतन शिविर, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

in #raipur2 years ago

cm bhupesh.jpg

रायपुर / कांग्रेस के नव चिंतन शिविर के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी पार्टी चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रही है। इसमें कांग्रेस के 250 से ज्यादा नेताओं को आमंत्रित किया गया है। राजधानी में आयोजित इस शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि शिविर में पार्टी पदाधिकारियों को चिंतन शिविर में तय मुद्दों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही संगठन चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो चिंतन शिविर में युवाओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच 50-50 पदों को बांटने पर सहमति बनी है। जिलाध्यक्षों को संगठन में पदस्थ पदाधिकारियों की उम्र की जानकारी से साथ बुलाया गया है। वर्तमान में कई जिलों में 150 से 200 पदाधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही चुनाव में भी यही फार्मूला लागू होगा।

Sort:  

Nice