जरीफनगर थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश।

in #up2 years ago

IMG_20220707_133456.jpgबरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डॉ ओपी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत जरीफनगर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त केवट उर्फ लोकेश पुत्र हकीम निवासी ग्राम महमूदपुर पुख़्ता थाना सोरों जनपद कासगंज सम्बंधित मु0आ0स संख्या 84/22 धारा 363 366 376(3) आईपीसी व 3/4 (2) पोक्सो एक्ट को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।