खनन माफिया ने पुलिस पर बरसाईं गोलियां, बंधक बनाया:उत्तराखंड पुलिस ने छुड़ाया

in #uttarakhand2 years ago (edited)

माफिया ने पुलिस टीम को करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। साथ ही उनके हथियार भी छीन लिए।

ये फोटो भाजपा नेता गुरताज भुल्लर और उनकी पत्नी गुरमीत कौर की है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में गुरमीत कौर की मौत हुई है।
ये फोटो भाजपा नेता गुरताज भुल्लर और उनकी पत्नी गुरमीत कौर की है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में गुरमीत कौर की मौत हुई है।
घायल पुलिसवालों का मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, भाजपा नेता की पत्नी की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। डीआईजी और एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है।
new-project-22_1665594915.webp
खनन माफिया गोली से घायल हुए सिपाही।
new-project-20_1665594953.webp
खनन माफिया गोली से घायल हुए सिपाही।
SDM की टीम को बंधक बनाकर डंपर छीन ले जाने के मामले में खनन माफिया था वांटेड
13 सितंबर को SDM की टीम को बंधक बनाकर डंपर छीन ले जाने के मामले में खनन माफिया जफर वांटेड था। DIG शलभ माथुर ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम को जफर की लोकेशन का पता चला। इस पर ठाकुरद्वारा पुलिस और SOG की टीम के 10 जवान उसे पकड़ने के लिए निकल पड़े। लेकिन जफर को इसकी भनक लग गई। वह अपने गुर्गों के साथ उत्तराखंड की ओर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

घायल सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायल सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद सभी बदमाश भागकर उत्तराखंड सीमा के गांव भरतपुर में भाजपा के उप-ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर में घुस गए। इसी के साथ जफर और उसके गुर्गों ताबड़तोड़ फायरिंग दी। साथ ही पथराव भी किया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

बदमाशों की फायरिंग में पांच पुलिसवाले घायल हुए हैं।
बदमाशों की फायरिंग में पांच पुलिसवाले घायल हुए हैं।
दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो सिपाही गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पथराव में तीन पुलिसवालों को गंभीर चोट लगी है। वहीं, इस गोलीबारी में भाजपा ब्लॉक प्रमुख की पत्नी गुरमीत कौर को भी गोली लग गई। इसके बाद बदमाशों ने सभी पुलिस वालों को घेर लिया। उनके हथियार भी छीन लिए। इसके बाद सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया।

घटना की सूचना मिलते ही SSP हेमंत कुटियाल थाने पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही SSP हेमंत कुटियाल थाने पहुंचे।
एक घंटे के बाद छुड़ा पाई उत्तराखंड पुलिस
सूत्रों की मानें, तो बंधक बनाई गई पुलिस टीम को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बदमाशों ने उत्तराखंड की कुंडा पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने घायल सिपाहियों को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है। दो सिपाहियों की हालत नाजुक है। वहीं, इलाज के दौरान भाजपा नेता की पत्नी गुरमीत कौर की मौत हो गई।

भाजपा ब्लॉक प्रमुख की पत्नी को गोली लगने से मौत की सूचना पर ग्रामीणों ने कुंडा तिराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
भाजपा ब्लॉक प्रमुख की पत्नी को गोली लगने से मौत की सूचना पर ग्रामीणों ने कुंडा तिराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
इसके बाद नाराज लोगों ने ठाकुरद्वारा-काशीपुर के बीच पड़ने वाले कुंडा तिराहे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की फायरिंग से भाजपा नेता की पत्नी की मौत हुई है। घटना की जानकारी पर SSP हेमंत कुटियाल मौके पर पहुंचे। DIG शलभ माथुर भी ठाकुरद्वारा थाना पहुंचे। हालात को देखते हुए जिलेभर के थानों का फोर्स और रिजर्व फोर्स को तैनात कर दिया।