बीजेपी महिला मोर्चा रजनी शर्मा का हार्ट अटैक होने से हुआ निधन।
सहारनपुर जिले की बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी शर्मा का हार्ट अटैक होने से निधन हो गया। दरअसल आपको बता दें रजनी शर्मा देवेंद्र नगर पालिका में नामित सभासद है। और पूर्व में सहारनपुर में महिला मोर्चा की जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर चुकी है उनकी हृदय गति रुकने से अचानक हुई मौत से सहारनपुर के बीजेपी परिवार में गहरा शोक है उनकी अचानक से मृत्यु का सहारनपुर जिले के जिला अध्यक्ष ने अपने संवेदनाएं प्रकट करते हुए प्रभु श्रीराम से अपने श्री चरणों में स्थान देने की मनोकामना की साथ ही मुजफ्फरनगर के बीजेपी के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनकी मृत्यु पर शोक जताते हुए कहा कि वह एक बहुत अच्छे व्यक्तित्व के धनी थी और महिला मोर्चा में रहते हुए उन्होंने अपनी कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जिनको पार्टी हमेशा ध्यान रखेगी