मुजफ्फरनगर में ग्राम प्रधान ने दलित युवक को जूतों से पीटा

in #crime2 years ago

युवक को जान से मारने की धमकी दी
IMG-20220819-WA0111.jpg
मुजफ्फरनगर में ग्राम प्रधान ने दलित युवक़ की जूते से कि पिटाई । दलित को जूते से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना छपार पुलिस ने 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपित गांव प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है।IMG-20220819-WA0102.jpg
वायरल वीडियो में जानकारी में सामने आई की छपार निवासी दलित दिनेश ने वाट्सअप ग्रुप पर ताजपुर प्रधान शक्ति मोहन सिंह पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। जिसकी जानकारी होने पर प्रधान दिनेश से नाराज चल रहा था। रेता नगंला से पूर्व प्रधान और भाजपा नेता गजे सिंह ने समझौते के लिए प्रधान शक्ति मोहन सिंह और दिनेश को अपने घर पर बुलाया।
जिसके बाद नाराजगी जताते हुए प्रधान दिनेश को जूते से पिटने लगा। उसके बाद पूर्व प्रधान गजे सिंह भी दिनेश काे मारते हुए मौके से भगा देते हैं।
रालोद नेता तथा पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने घटना पर किया ट्वीट।
वीडियो पर बवाल, विधायक ने डीजीपी को किया ट्वीट
रालोद नेता तथा पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दलित को जूते से पीटे जाने को गंभीर मामला बताया। उन्होंने यूपी के डीजीपी सहित डीआइजी एवं मुजफ्फरनगर पुलिस को ट्वीट कर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया कि दलित समाज पर अत्यचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान की एक घटना का हवाला देते हुए लिखा कि अब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी ऐसी ही घटना घटित हुई है।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपित प्रधान गिरफ्तार
थाना छपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ग्राम प्रधान शक्ति मोहन सिंह सहित दोनों आराेपितों के विरुद्ध एससी-एसटी एवं मारपीट मुकदमा दर्ज कर शक्ति मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपित को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्यवाही की जा रही है।IMG-20220819-WA0101.jpg
रालोद विधायक अनिल कुमार ने घटना पर सख्त आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।