Agra: यमुना में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटेआश्रित कोटे से पुलिस में लगनी वाली थी नौकरी

in #etah2 years ago

युवक अपने दोस्त के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया। 20 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।
Screenshot_2022-06-29-16-56-03-02_9917c490a6e042b6281de550e45a1525.jpg
आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के हाथी घाट पर मंगलवार शाम को यमुना नदी में एक युवक डूब गया। युवक अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस टीम और गोताखोर 20 घंटे बाद भी उसको नहीं तलाश सके हैं। बताया जा रहा है कि युवक के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह मृतक आश्रित कोटे से पिता की जगह पुलिसकर्मी बनने वाला था।पुलिस लाइन आवासीय परिसर में रहने वाला 29 वर्षीय अरुण कुमार मंगलवार की शाम दोस्त के साथ एत्माद्दौला के हाथी घाट पर गया था। वहां यमुना में नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। दोस्त के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने अरुण को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और युवक के परिजन पहुंच गए। मंगलवार शाम से तलाश जारी
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से अरुण को खोजने का प्रयास किया। रात होने के कारण तलाश रोक दी गई। बुधवार की सुबह से पुलिस ने स्टीमर और गोताखोरों की मदद से अरुण की तलाश में जुटी है। युवक परिजन और रिश्तेदार रातभर हाथी घाट पर डेरा डाले रहे, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

यमुना में डूबे अरुण के परिवार में दो भाई और दो बहन हैं। बहनों की शादी हो चुकी है। माता-पिता की मौत हो चुकी है। 2018 में अरुण के पिता की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। पिता यूपी पुलिस में थे। बड़े भाइयों की उम्र सीमा निकल चुकी थी। इसलिए अरुण की मृतक आश्रित कोटे से पुलिस में नौकरी की प्रक्रिया चल रही थी। सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। दौड़ के बाद उसकी भर्ती होनी थी।