दो भाइयों के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लुइडियो पुरस्कार

in #delhi2 years ago

दोनों भाई काली चीलों को बचाकर उनका इलाज करते हैं
फिल्मकार शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री है ‘ऑल दैट ब्रीद्स’वजीराबाद निवासी दो भाइयों के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। फिल्मकार शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ को लुइडियो पुरस्कार दिया गया है। इसे गोल्डन आई पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। 2015 में फ्रांसीसी-भाषी लेखकों के समूह लास्कैम ने कान फिल्म महोत्सव के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की थी।

IMG_20220528_235216.jpg
हाल में कान में विशेष स्क्रीनिंग के दौरान यह डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई थी। इसमें मोहम्मद सऊद और नदीम शहबाज नामक भाइयों के जीवन को दर्शाया गया है, जो दिल्ली के एक गांव वजीराबाद में पक्षियों, विशेष रूप से काली चीलों को बचाते और उनका इलाज करते हैं। निर्णायक मंडल ने 90 मिनट लंबी इस फिल्म को विजेता चुना। इस पुरस्कार के तहत पांच हजार यूरो दिया जाता है।
IMG_20220528_235236.jpg