महोली प्रधान ने सत्यनारायण कथा सुनकर भूसा घर का किया उद्घाटन

in #sidhauli2 years ago

IMG-20220516-WA0054.jpgकमलापुर: महोली ग्राम पंचायत में स्थित नंदिनी गौ आश्रय स्थल में नव निर्मित भूसा घर के उद्घाटन के अवसर पर गौ पूजन व स्थानीय लोगों को गौ आश्रय स्थल से जोड़ने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे नंदिनी गौ आश्रय स्थल में भूसा घर के उद्घाटन के अवसर पर सर्वप्रथम सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया तत्पश्चात गौ आश्रय स्थल के गौवंश को केले का भंडारा कराया गया। गौ आश्रय स्थल से लोगों को जोड़ने के लिए गोष्ठी का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशु चिकित्सक ज्ञानेन्द्र वर्मा ने कहा कि नंदिनी गौ आश्रय स्थल क्षेत्र की ही नहीं जनपद की सबसे अच्छी गोशालाओं में से एक है। संसाधन सीमित हैं क्षेत्रीय लोग अगर जागरूक हो जाएं और थोड़ा - थोड़ा सहयोग करें तो गौ आश्रय स्थल को और बेहतर बनाया जा सकता है उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ल ने तीन पंखे , डा ज्ञानेन्द्र वर्मा ने तीन पंखे , ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र सिंह ने एक पंखा , एक पंखा शिवकुमार सिंह ,एक पंखा वीरू सिंह ,एक पंखा पूर्णेन्द्र सिंह, एक पंखा अनूप शर्मा ,एक पंखा विनोद कश्यप , एक पंखा अरुण कुमार मिश्र, एक पंखा राजपाल ,एक पंखा सुनील मिश्र दान किए और आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।