सासनी विज्ञान क्लब द्वारा मनाया गया विश्व साइकिल दिवस*

in #up2 years ago

सासनी विज्ञान क्लब द्वारा मनाया गया विश्व साइकिल दिवस
5bc90e0fd9dc4b6d84e413a23e50e2e8.jpg
यूपीएस समामई में सासनी विज्ञान क्लब द्वारा विश्व साइकिल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि माधुरी यादवेन्दु शिक्षिका लिटिल एंजेल्स इंटर कॉलेज आगरा रहीं। माधुरी यादवेन्दु ने बताया कि जर्मनी के कार्ल वान ड्रेस ने 1817 में साइकिल का आविष्कार किया था लेकिन यह बिना पैडल वाली साइकिल थी। आधुनिक पैडल वाली साइकिल का आविष्कार 1863 में पियरे एवं अर्नेस्ट द्वारा किया गया।
ca753d2a35cb42ddaaa6773d8784af74.jpg
सन 1942 में भारत में हिंद साइकिल द्वारा साइकिल का निर्माण शुरू किया गया। डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि हमें प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलानी चाहिए जिससे लगभग डेढ़ सौ कैलोरी बर्न होते हैं और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हमें आस-पड़ोस के कार्य भी साइकिल द्वारा ही करने चाहिए इससे प्रदूषण काफी हद तक कम होता है। कोशिश करें कि सप्ताह में 1 दिन सारे कार्य केवल साइकिल द्वारा ही पूरे हों। अंत में स्लो साइकिल, फास्ट साइकिल, कैची स्टाइल, डंडा स्टाइल आदि साइकिल रेस आयोजित की गईं। जिनमें तेजस्व, आदित्य, जागृति, शालिनी, राधिका, अंशुल, प्रदीप, अनस खान, सलमान खान, आयशा, इशरत, अदरान, रिद्धिमा, सिद्धिका, सेजल, अदिति, जीसान, युवराज आदि ने प्रतिभाग किया।
3fbdb45be1164e7b9e677a39ae93e5b5.jpg