जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सासनी थाना में समाधान दिवस में सुनी जनता की शिकायत

in #up2 years ago

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनी जनता की शिकायत, जल्द निस्तारण के दिये आदेश।
IMG-20220528-WA0061.jpg

सासनी। थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस में जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य आदि अधिकारियों के साथ समस्त लेखपाल, सेक्रेटरी आदि ने भाग ले जनता की समस्यों को सुना व जल्द उनके निस्तारण करने की बात कही।
IMG-20220528-WA0037.jpg

उत्तर प्रदेश सरकार की जनता से जुड़ी प्रशासन व पुलिस से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने के लिए माह के चौथे शनिवार के दिन सभी थानों में।थान समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। ताकि लोगों को अपनी शिकायतों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों से एक साथ मिला जा सके।
IMG-20220528-WA0066.jpg
इसी के चलते आज हाथरस की सासनी कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ थाना समाधान दिवस में भाग लिया और जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अतिक्रमण कारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वो नगर की सड़कों से जल्द अतिक्रमण को हटा लें अन्यथा एक बड़ा अभियान चला कर नगर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। समाधान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण करने के आदेश अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।
IMG-20220528-WA0060.jpg