सासनी: वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद्र शर्मा का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

in #india2 years ago

सासनी: वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद्र शर्मा का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

सासनी। वरिष्ठ पत्रकार एवं तहसील में अधिवक्ता सुरेश चंद शर्मा का इलाज के दौरान गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद शर्मा की उम्र 62वर्ष थी। जानकारी के अनुसार छोड़ा गड़ौआ एवं हाल निवासी अजीत नगर सासनी निवासी सुरेश चंद शर्मा पिछले लगभग एक महीने से बीमार चल रहे थे। वहीं उनका गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।
IMG-20220609-WA0271.jpg
आज रात करीब 9,30 बजे उन्होंने मेदांता में अंतिम सांस ली। सुरेश चंद शर्मा के निधन की खबर मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पत्रकार जगत सुरेश चंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते है व ईश्वर से प्रार्थना करते है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे व शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण प्रदान करें। अपने पीछे पत्नी पुत्र एवं नाती नातिन छोड़े है। शोक व्यक्त करने वालो में सुनील शर्मा, वीरेंद्र जैन, मनोज वार्ष्णेय, सौरभ चक्रवर्ती, मनोज दीक्षित, ऋषि शर्मा, प्रशांत दीक्षित, आबिद हुसेन, हिमांशु कुशवाहा, राहुल प्रकाश, देव प्रकाश, यतेंद्र सेंगर, विजेंद्र सागर, पीएन शर्मा, व आदि पत्रकार मौजूद थे।

Sort:  

,,😭😭😭

श्रद्धांजलि