एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, मां बेटी दोनों स्वस्थ

in #india2 years ago

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, मां बेटी दोनों स्वस्थ
सासनी- 8जून। गांव बरसै की एक प्रसूता को गांव से ऐंबुलेंस में सीएचसी लाते वक्त गांव से निकलते ही प्रसव हो गया। जिसमें महिला ने एक कन्या को जन्म दिया। स्वास्थ्य कर्मियो के अनुसार मां और बच्ची स्वस्थ है।
IMG-20220608-WA0024.jpg
जनकारी के अनुसार गांव बरसे निवासी बबलू शर्मा की पत्नी श्रीमती जया शर्मा को दिनांक 8जून दिन बुधवार को प्रसव पीडा हुई तो परिजन उसे ऐंबुलेंस 108 के जरिए सीएचसी ले जाने लगे। मगर तभी उसकी पीडा और बढ गई। जिससे ऐंबुलेंस में मौजूद ईएमटी आजाद एवं पायलट रामकुमार ने ऐंबुलेंस में ही प्रसव कराना उचित समझा।और ऐंबुलेंस में मौजूद फस्टएडबाॅक्स का प्रयोग करते हुए श्रमती जया को सुरक्षित प्रसव करा दिया। इस प्रसव में जया ने एक कन्या को जन्म दिया। कन्या के जन्म की जैसे ही परिजनों को सूचना हुई तो वहां खुशी की लहर दौड गई। ऐंबुलेंस कर्मचारियों ने बताया कि मां बेटी दोनों की स्वस्थ है।