सासनी के अकबरपुर की एक महिला ने 102 एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

in #hathras2 years ago

सासनी के अकबरपुर की एक महिला ने 102 एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

ऐंबुलेंस में हुआ प्रसव प्रसूता व नवजाव सकुशल

सासनी। गांव अकबरपुर की एक महिला ने ऐंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। जिसका प्रसव 102 एम्बुलेंस में मौजूद कर्मचारियों द्वारा सकुशल कराया गया।
IMG-20220529-WA0042.jpg
रविवार को यह जानकारी देते हुए ईएमटी लाल जी सैंगर पिलोट शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वह प्रसूता को लेने गांव अकबरपुर से ऐंबुलेंस लेकर गये। जहां से प्रसूता तमन्ना पत्नी पवन को लेकर आ रहे थे। तभी उसकी प्रसव पीडा और तेज हुई। समय की नजाकत को देखते हुए उन्होंने प्रसूता के प्रसव को 102 ऐंबुलेसं में ही कराना उचित समझा। और अपनी महिला टीम के साथ वह प्रसव कराने में जुट गए। थोडी ही देर में तमन्ना ने एक पुत्री को जन्म दिया। जिससे उसके परिजनों में खुशी की लहर दौड गई। उधर 102 के ईएमटी ने बताया कि मां और बच्चा दोनो स्वस्थ है। इन्हें सीएचसी लाया गया और प्राथमिकता दी गई।
IMG-20220529-WA0041.jpg