Nitin Gadkari: नागपुर से ताल्लुक, RSS के करीब, दोनों मराठी ब्राह्मण...पर गडकरी की जगह फडणवीस ही क्यों, जानिए

in #mumbai2 years ago

नितिन गडकरी को बीजेपी संसदीय बोर्ड में शामिल नहीं किया गया
विपक्ष ने कहा कि नितिन गडकरी का कद घटाने की कोशिश हुई है
जबकि महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किया गया
देवेंद्र फडणवीस को और भी मजबूत बना रहा केंद्र
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत में फिलहाल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को संसदीय बोर्ड (BJP Parliamentary Board) से हटाए जाने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। कुछ लोग इसे गडकरी के राजनीतिक पतन की शुरुआत मान रहे हैं। वहीं कुछ एक्सपर्ट कहते हैं कि गडकरी के बढ़ते कद पर कैंची चलाने के लिए ऐसा किया गया है। इस वजह से उन्हें समिति से बाहर किया गया है। जबकि महाराष्ट्र के बीजेपी नेता और मौजूदा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को यह जगह दी गई है। बता दें कि दोनों ही नेता विदर्भ से आते हैं। दोनों ही मराठी ब्राह्मण हैं। साथ ही दोनों की संघ परिवार से नजदीकियां भी जगजाहिर हैं। गडकरी को इस तरह से नजरअंदाज किये की वजह तलाशने के लिए हमने राजनीतिक विश्लेषकों से बातचीत की। आइए जानते हैं कि देवेंद्र फडणवीस की एंट्री और नितिन गडकरी के एग्जिट के सियासी मायने क्या हैं।

Sort:  

Plz like my post