किसानों की समस्याओं लेकर तहसील टूंडला का किया घेराव

in #firozabad-problem2 years ago

IMG-20220909-WA0267.jpg
-थानाध्यक्ष नारखी को बर्खास्त करने की मांग
-डीएम के नाम तहसीलदार को किसान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
टूंडला। नारखी पुलिस द्वारा किसानों के साथ की गई अभद्रता, किसानों पर लगाए गए फर्जी मुकदमों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (किसान) संगठन ने तहसील टूंडला का घेराव किया। जहां यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर तहसील का घेराव करते हुए थानाध्यक्ष नारखी को बर्खास्त करने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन (किसान) संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज धाकरे ने किसानों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने किसान संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर शुक्रवार को तहसील टूंडला का घेराव किया। उन्होंने कहा कि किसानों पर लगे हुए फर्जी मुकदमों को हटाया जाए। किसानों का पैसा गबन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी के तहत मुकदमे पंजीकृत किए जाएं। किसानों से पुलिस प्रशासन द्वारा छीना गया सामान तत्काल वापस किया जाए। किसानों के निजी नलकूपों में विद्युत मीटरों को हटाया जाए। किसानों के खिलाफ कोई भी मुकदमा लगाने से पहले उसकी जांच की जाए। इसके अलावा थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप पाण्डेय को बर्खास्त करने की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन जिलाधिकारी फिरोजाबाद के नाम तहसीलदार टूंडला डा. संतराज सिंह को सौंपा।