सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए चलेगा महाशपथ अभियान

in #hardoi2 years ago (edited)

1656337094812_Press note 13.jpg
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबन्ध के लिये महाशपथ अभियान का आयोजन किया जायेगाः-डॉ0 सदानन्द गुप्ता
।हरदोई।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हरदोई रवि शंकर शुक्ल ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट सभागार में नगर मजिस्ट्रेट डा० सदानन्द गुप्ता द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुर्नचक्रण और उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्धों को प्रभावी तरीके से लागू कराने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
नगर मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्लास्टिक के प्रतिबन्धों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। बैठक में समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारी, उ0प्र0 प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी महेश चन्द्र कश्यप, जिला विद्यालय निरीक्षक, व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि 29 जून 2022 से 03 जुलाई 2022 तक प्रत्येक निकाय स्तर पर कार्य योजना बनाकर दिवसवार विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में 29 जून 2022 को माई प्लास्टिक फ्री लाईफ, सिटीजन लेड इनिसिएटिव थीम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबन्ध के लिये स्कूलों, कार्य स्थलों, पार्क सार्वजनिक स्थलों पर महाशपथ अभियान का आयोजन किया जायेगा इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर प्लास्टिक कलेक्शन एवं महासफाई ड्राईव का आयोजन होगा।