पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी घयाल, भेजे गए जेल

in #bulandshahr2 years ago

IMG-20220622-WA0058.jpg

◆लूटपाट करने वाले बदमाशों से स्वाट टीम व थाना शिकारपुर पुलिस की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में 02 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई नकदी, आभूषण, अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद
IMG-20220622-WA0057.jpg
बुलंदशहर।
मंगलवार की रात में स्वाट टीम एवं थाना शिकारपुर पुलिस संयुक्त रूप से तलाश वांछित अपराधियों की धरपकड़ में मामूर थी कि इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 बदमाश बाइक पर सवार होकर शिकारपुर- जहांगीराबाद रोड पर किसी बारदात को अंजाम देने के उद्देश्य घूम रहे है।
IMG-20220622-WA0056.jpg
जिनके पास अवैध असलहा भी है। इस सूचना पर तत्काल स्वाट टीम एवं थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए। पुलिस ने शिकारपुर-जहांगीराबाद रोड पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबन्दी की। तो बाइक सवार बदमाश तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। बदमाशों घिरते देख कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जिनको गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान राजेश पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम सिहालीनगर उर्फ सहरिया थाना अहार जनपद बुलंदशहर व मोनू पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम बडौदा सपनावत थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ के रूप में हुई।
घायल दोनों बदमाशों को सीएचसी शिकारपुर में भर्ती कराया गया। बदमाशों के कब्जे से विभिन्न घटनाओं में लूटे गये 24,500 रुपये, आभूषण, अवैध असलहा, कारतूस व स्पलेंडर बाइक बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि दोनों बदमाश शातिर किस्म के शातिर अपराधी है। जिनके द्वारा जनपद बुलन्दशहर के थाना अनूपशहर, अहार, रामघाट, शिकारपुर, खुर्जा क्षेत्रों में लूटपाट करने की स्वीकारोक्ति की गई। पुलिस द्वारा तकनीकी माध्यमों से इन बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे। एसपी ग्रामीण बजरंजबली चौरसिया ने बताया कि पुलिस टीम को बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा।
IMG-20220622-WA0054.jpg