सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की दिलाई शपथ

in #hardoi2 years ago

9e166a383aebf2265eb76611b5d98d0b507a93fa0b9713fc1d15bac971cfbe54.0.JPG
हरदोई। शासन व जिलाधिकारी के दिशा निर्देश के क्रम में आज नगर पालिका परिषद,शाहाबाद के नालंदा शिक्षण संस्थान में रेस अगेंस्ट सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के अंतर्गत अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार की उपस्थिति में नालंदा शिक्षण संस्थान के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं एवं पालिका कर्मचारियों को एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चलाते हुए लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु जागरूक किया व एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु जन-जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी ने समस्त नगरवासियों से अपील की है सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करे और अपने आस पास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें, क्योंकि बिना सभी के सहयोग से इस अभियान को सफल नही बनाया जा सकता है। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एम पी जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बरीष कुमार सक्सेना, सफाई निरीक्षक दीपक कुमार, राजस्व निरीक्षक अनस खां आदि सहित पालिका कर्मियों के साथ नगर पालिका परिषद के कार्यालय से स्टेट बैंक,बड़ी बाजार तक रैली निकाली।
और सभी नगरवासियों से इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है।
नालंदा शिक्षण संस्थान में मनु कुमार शुक्ला,मंदाकिनी राठौर,शाहिद अली, प्रिंसी रस्तोगी, रिदा,अलका,ललित समस्त विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।