पुलिस मुठभेड़ में दो इनामिया अपराधी गिरफ्तार

in #bulandshahr2 years ago

IMG-20220629-WA0036.jpg
बुलंदशहर
IMG-20220629-WA0039.jpg
◆थाना स्याना पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में 20-20 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित 02 अपराधी राजेश व विकास घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद।
IMG-20220629-WA0037.jpg
कल रात्रि में थाना स्याना पुलिस टीम थल तिराहे पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में मामूर थी कि उसी समय एक बाइक पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिनको रूकने का इशारा किया गया तो बदमाश बाइक को तेजी से मोड़कर थल गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जिनको गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाशों की पहचान 1. राजेश पुत्र सुभाष निवासी ग्राम हरसेना थाना ढोलना जनपद कासगंज व 2. विकास पुत्र लखपत निवासी ग्राम नंगलाहसी थाना दादो जनपद अलीगढ के रूप में हुई हैं। जिनको उपचार हेतु सीएचसी स्याना में भर्ती कराया गया। दोनो बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे/अपराधी है जो थाना खुर्जा नगर पर पंजीकृत मुअसं-1404/21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी पर 20,000-20,000 रूपये का पुरस्कार घोषित है। अभियुक्त राजेश व विकास के विरूद्ध थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर में लूट, गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के 03-03 अभियोग पंजीकृत है

◆गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. राजेश पुत्र सुभाष निवासी ग्राम हरसेना थाना ढोलना जनपद कासगंज।
  2. विकास पुत्र लखपत निवासी ग्राम नंगलाहसी थाना दादो जनपद अलीगढ।

◆बरामदगी
1- 02 तमंचे 315 बोर मय 03 जिन्दा व 04 खोखा कारतूस
2- 01 बाइक स्पैलंडर बिना नम्बर।