यूपी के वित्तमंत्री ने लोकसभा उपचुनाव में सपा की हार पर ली चुटकी

in #agra2 years ago

suresh khanna.jpg
◆ जिसे हम पहाड़ समझते थे, वह बालू का ढेर निकला - वित्तमंत्री
।आगरा पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिला हार पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हम तो जिसे एक बहुत बड़ा पहाड़ समझते थे, वो तो एक बालू का ढेर निकला।

लोग ये जानते है कि पीएम मोदी और सीएम योगी का अपना कोई निजी एजेंडा नही है। जनता उस पर भरोसा करती है, जो देश सेवा और समाज सेवा के साथ बेहतर प्रशासन दे। भाजपा के रणनीतिकार गृह मंत्री अमित शाह के मास्टर स्ट्रोक से महाराष्ट्र में भाजपा के समर्थन से बनी एकनाथ शिंदे सरकार बनने के सवाल पर कहा कि शिवसेना के आंतरिक संघर्ष से ही उसकी ये प्रवृत्ति है। भाजपा और शिवसेना का बरसों से गठबंधन चला आ रहा था।

◆2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 400 सीटें मिलेंगी
क्योंकि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी का बेमेल और विचारधारा के विपरीत गठबंधन हुआ। इसलिए इसको तो टूटना ही था, लेकिन ये इतने दिन चला ये अपने आप में आश्चर्य से कम नहीं है। वहीं भाजपा का अब अगला कदम राजस्थान में सरकार बनाने का होगा, पर किए सवाल को वह टाल गए। सुरेश खन्ना ने दावा किया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की 400 सीटें आएंगी। पीएम मोदी पर लोग इतना विश्वास करते है।

वित्त मंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और इसके बाद वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और पिछले दिनों पेश किए गए बजट के प्रावधानों पर चर्चा की। जिले की प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी जुटाई। उन्होंने योजनाओं को समय पर मूर्तरूप देने का अफसरों को निर्देश दिए। साथ ही विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने की हिदायत दी।

◆यूपी की जनता को योगी-मोदी पर विश्वास
सपा के अपने सभी फ्रंटल को भंग कर दिए जाने पर मंत्री गिरीश चंद यादव ने अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास और कुछ बचा ही नहीं है तो इसके अलावा और कर ही क्या सकते हैं। कन्नौज और बदायूं साफ हो गया, बचा हुआ आजमगढ़ था वह भी साफ हो गया इसलिए अब उनके पास फ्रंटल को भंग करने और बहाल करने के अलावा कोई कार्य नहीं बचा है। 2017, 2019 और 2022 में उन्हें जनता ने नकार दिया, अब उपचुनाव में भी नकार दिया है।

◆उनका जनता से अब कोई लेना-देना नहीं रहा है क्योंकि अगर वह जनता के बीच में जाते तो उन्हें जनता नकारती नहीं। गिरीश चंद यादव ने आगे कहा कि उनका अपना क्षेत्र कन्नौज और बदायूं जिसे उनका किला माना जाता था जनता ने वहां से भी उन्हें नकार दिया है। अब उत्तर प्रदेश की जनता को योगी और मोदी पर विश्वास है।

◆दिनेश लाल के साथ विजय लाल यादव की फोटो हुई थी वायरल
आजमगढ़ उपचुनाव में जीते निरहुआ के भाई विजय लाल यादव जो सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें पार्टी के जिला अध्यक्ष के द्वारा पार्टी से निष्कासित करने का पत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा गया है। इस पर गिरीश चंद यादव ने कहा कि मुझे जानकारी हुई कि दिनेश लाल निरहुआ अपने गृह नगर आए थे और वहां पर एक फोटो वायरल हुई जिसमें विजय लाल यादव भी दिख रहे थे। गिरीश ने तंज कसते हुए कहा कि अब उनके पास बस यही काम बचा है लोगों को निष्कासित करना।