चौधरी प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित

in #barmer2 years ago

चौधरी प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित

बाड़मेर . शाहपुरा जयपुर में संपन्न राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रांतीय महासमिति अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न करवाए गए। इसमें बनाराम चौधरी को सातवीं बार

निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष

चुना गया। जिला प्रवक्ता भैराराम भाखर ने बताया कि बाड़मेर जिले से देरावरसिंह चौधरी प्रदेश महामंत्री, वीरमाराम कुकणा प्रदेश उपाध्यक्ष, गोरधनराम प्रजापत प्रदेश संयुक्त मंत्री, लिखमाराम भांभू अतिरिक्त महामंत्री, रूखमणाराम सियाग व देवीसिंह आसू को प्रदेश मंत्री, खेताराम जाखड़ को अतिरिक्त प्रदेश मंत्री, चुना गया। अधिवेशन में जिलाध्यक्ष चतराराम सियाग के नेतृत्व में 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।