उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने जन चौपाल में सुनी महिलाओं की शिकायतें

in #kamalapur2 years ago

सीतापुर कमलापुर -उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुनीता बंसल ने मंगूपुर बम्भेरा विकास खण्ड कसमण्डा में चौपाल एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की शिकायतों को सुनकर प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं के लिये संचालित योजनाओं से अवगत कराते हुये अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु भी प्रेरित किया। उन्होंने चौपाल में उपस्थित महिलाओं से उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में भी जानकारी लेते हुये प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने प्रधान को निर्देश दिये कि जो भी महिला शिकायत लेकर आये उसका निस्तारण समय रहते संबंधित को अग्रसारित करें ताकि उसकी शिकायत का निस्तारण ससमय हो सके। उन्होंने एक-एक करके सारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी चौपाल में दी।IMG-20220706-WA0618.jpg

Sort:  

Good coverage

Good