एंजेलो मोरियोनडो

in #punjab2 years ago

angelo-moriondos-171st-birthday-6753651837109431-2xa.gif एक वैज्ञानिक या एक खोजकर्ता का नाम है जिन्होंने एस्प्रेसो मशीन अर्थात कॉफ़ी मशीन का अविष्कार किया था और इनके इस अविष्कार ने कोफ़ी बनाने के समय को काफी हद तक कम कर दिया था | आज के समय में विभिन्न प्रकार की तकनिकी काफी आगे बढ़ गयी है लेकिन आज भी लगभग उनके द्वारा आविष्कार किये गए सिद्धांत पर कार्य करने वाली मशीन का प्रयोग किया जा रहा है |

उन्होंने 1884 में ही कॉफ़ी मशीन की खोज कर दी थी या बना दिया था , उस समय देखा जाए तो एक कप कॉफ़ी बनाने में लगभग 10 से 15 मिनट का समय लगता था जिसको कम करने के लिए एंजेलो मोरियोनडो (Angelo Moriondo) ने एस्प्रेसो मशीन का अविष्कार किया जिसमें उन्होंने भाप का प्रयोग किया पानी या दूध आदि को गर्म करने के लिए और वही तरीका आज भी किया जा रहा है जबकि 150 सालों में तकनिकी ने काफी विकास कर लिया है |

आज “”एंजेलो मोरियोनडो “” (Angelo Moriondo) का 171 वाँ जन्मदिन है अर्थात आज ही के दिन इनका जन्म हुआ था , 6 June 1851 को हुआ था आज उनके जन्मदिन के अवसर पर गूगल ने उनको याद किया है और पूरी दुनिया को उनके अविष्कार एस्प्रेसो मशीन के बारे में बताया है |