अमेरिका-भारत का ट्रेड 119.42 अरब डॉलर

in #indianews2 years ago

51C79032-4746-4B40-84E3-329D97CF8BA7.jpeg अमेरिका-भारत का ट्रेड 119.42 अरब डॉलर
कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक 2021-22 में अमेरिका और भारत के बीच बाइलेटरल ट्रेड 119.42 अरब डॉलर रहा। 2020-21 में यह 80.51 अरब डॉलर था। अमेरिका को निर्यात 2021-22 में बढ़कर 76.11 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 51.62 अरब डॉलर था। 2020-21 में लगभग 29 अरब डॉलर की तुलना में आयात बढ़कर 43.31 अरब डॉलर हो गया।

चीन -भारत का ट्रेड 115.42 अरब डॉलर
आंकड़ों से पता चलता है कि 2021-22 के दौरान, चीन के साथ भारत का बाइलेटरल ट्रेड 115.42 अरब डॉलर हो गया जो 2020-21 में 86.4 अरब डॉलर था। चीन को 2020-21 में 21.18 अरब डॉलर का निर्यात किया। पिछले वित्त वर्ष में ये 21.25 अरब डॉलर था। वहीं 2021-22 में आयात लगभग 65.21 अरब डॉलर से बढ़कर 94.16 अरब डॉलर हो गया। 2021-22 में ट्रेड गैप बढ़कर 72.91 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 44 अरब डॉलर था।

भारत एक ट्रस्टेड ट्रेडिंग पार्टनर
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन के वाइस प्रेसिडेंट खालिद खान ने कहा 'भारत एक ट्रस्टेड ट्रेडिंग पार्टनर के रूप में उभर रहा है और ग्लोबल कंपनियां अपनी सप्लाई के लिए चीन पर निर्भरता कम कर रही हैं और भारत जैसे अन्य देशों में कारोबार का विस्तार कर रही हैं।