AIG आशीष कपूर के घर विजिलेंस की रेड, सुबह पहुंची टीम
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गुरुवार सुबह एआईजी आशीष कपूर के मोहाली सेक्टर 88 स्थित घर पर दबिश दी। विजिलेंस टीम में करीब 14 लोग थे। टीम ने 4 घंटे तक घर की जांच की। इसके बाद टीम वहां से निकल गई। टीम ने किसी भी तरह से बात करने से मना कर दिया। वहीं एआईजी ने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक विजिलेंस कुछ शिकायतों को लेकर एआईजी की जांच कर रही है। इसी कड़ी में टीम गुरुवार सुबह उनके घर पहुंची थी। यह घर उन्होंने कुछ समय पहले ही बनाया है। इसकी लोकेशन काफी अहम है। टीम ने घर की प्रत्येक चीज की पैमाइश की। गेट से लेकर छत तक गई। करीब 10 बजे टीमें गाड़ी में बैठ कर रवाना हो गई।