उत्तर भारत में अब सेवोरोस नेटवर्क देगा शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं

in #swaerose3 months ago (edited)

पैसो की कमी से कोई अच्छी शिक्षा से वंचित न रह जाये इसके लिए सेवोरोस नेटवर्क पहले से ही दक्षिण भारत में सराहनीय कार्य कर रहा है और अब अपनी सेवाओं में विस्तार करते हुए उत्तर भारत में सेवोरोस नेटवर्क शिक्षा क्रांति लाएगा। इसके लिए दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में 30 जून को एक राष्ट्रिय स्तर का आयोजन किया जायेगा जिसमें सिविल सर्विस से जुडी जानकारी और मार्गदर्शन साझा किया जायेंगे। बच्चो को मार्गदर्शन करना, उनकी अच्छी पढाई में मदद करना और उनमे नैतिक शिक्षाओं को भरना जैसे कार्यों के लिए सेवोरोस नेवटर्क जाना जाता है। आज आंबेडकर भवन में प्रेस वार्ता के दौरान संस्थापक एवं पूर्व एडिशनल DGP तेलंगाना (डॉ. आर.एस प्रवीण कुमार) ने सेवोरोस की नीतियों पर चर्चा करते हुए नीट नेट और यूजीसी जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक होने पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक किसी की हत्या करने के समान ही जघन्य अपराध है।
परिवर्तन पाठशाला जैसे सेल्फ हेल्प सिस्टम के माध्यम से सेवोरोस नेटवर्क शिक्षा क्रांति के मुहाने पर है देश के अनेक राज्यों के बाद अब उत्तर भारत में सेवोरोस कैसे काम करेगा इसको लेकर चीफ कोर्डिनेटर जसवंत ने जानकारी दी।
आज भौतिकवाद के इस युग में आर्थिक पिछड़े और वंचित लोगों के लिए उच्च शिक्षा पाना दूर की कौड़ी साबित हो रही है ऐसे में उम्मीद की रौशनी बनकर उभरती संस्था सेवोरोस लोगों की आशा और विश्वास पर खरी उतारकर सपने सच कर रही है और दस लाख छात्रों को लाभार्थी बनाकर संस्था ने करनी और कथनी को एक कर डाला है।

vlcsnap-2024-06-21-19h07m32s761.png