भाजपा नेता गौतम कठेरिया को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, घायल भाजपा नेता आगरा रेफर

in #up2 years ago

IMG_20220619_101132.jpg
मैनपुरी।
भाजपा नेता को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, बाइक से घर वापस जाते समय किया हमला, घायल भाजपा नेता को अस्पताल में कराया भर्ती, गंभीर हालत देख डाक्टरो ने किया आगरा रैफर, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे हॉस्पिटल, एसपी से की हमलावरों को गिरफ्तारी की मांग।

जनपद मैनपुरी से इस समय की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है, बताया जा रहा है कि पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने गौतम कठेरिया पर उस समय हमला किया जब वह बाइक द्वारा मैनपुरी से अपने घर भोगांव वापस जा रहे थे, जैसे ही वह लालूपुर के पास पहुंचे तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल गौतम कठेरिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर देख उन्हें आगरा रैफर कर दिया गया, भाजपा नेता को गोली मारने की खबर मिलते ही सैंकडों की संख्या में भाजपा नेता जिला अस्पताल पहुंचे, वहीं एसपी कमलेश दीक्षित ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई, वहीं भोगांव विधायक एवं पूर्व आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल गौतम कठेरिया का हाल जाना, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम भाजपा नेताओं ने एसपी मैनपुरी से जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।