जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और शास्त्री

संतकबीरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज हर्षोल्लास के साथ पूरे जनपद में मनाई गई। सुबह 8.30 बजे जनपद मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलाें में प्रभात फेरी निकालकर दोनों महापुरुषों के उत्कृष्ट कार्यों के बारे में बताया गया। जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष बलराम यादव ने झंडारोहण किया और अहिंसा के पालन और सत्य निष्ठा का लोगों को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्य-अहिंसा के पुजारी थे। देश की आजादी में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। बापू ने सत्य-अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया में स्थापित किया। गांधी और शास्त्री के विचारों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सत्य-अहिंसा का पुरोधा बताया।

Screenshot_2023-10-03-08-03-32-116-edit_com.facebook.katana.jpg