सुलतानपुर-शब्द सार पत्रिका का विमोचन, विशिष्ट जन सम्मानित

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-चांदा। कोइरीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंहौली स्थित सत्यधाम आश्रम में संत समागम ज्ञानाध्यात्म यज्ञ एव विशाल भंडारा कार्यक्रम में सत्यधाम आश्रम के गद्दीधीश सत्याचार्य देवेंद्र कविराजदेव महाराज ने मेधावियों, समाजसेवियों, साहित्यकारों का सम्मान किया । आश्रम की पत्रिका शब्द सार का भव्य विमोचन भी किया गया।
Screenshot_2022-05-23-06-59-12-82_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg
दो दिन से चल रहे सत्संग में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। सत्यधाम आश्रम द्वारा विभिन्न क्षेत्र में प्रतिभा के धनी मेधावियों का चयन निष्पक्ष भाव से किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। कविराजदेव ने कहा कि मानव के उच्चतम संभावनाओं का विकास, अध्यात्म ज्ञान संचार तथा सेवा समता कल्याण ही सत्यधाम का मूल उद्देश्य है। सत्संग में संत उत्तम सिंह साहिब, संत शत्रुघ्न सिंह साहिब, संत निर्मल जी, संत लक्ष्मणदास जी, संत निर्मोही दास आदि संतो ने भजन सत्संग, प्रवचन से लोगों को अभिसिंचित किया। सामाजिक संगोष्ठियों, जागरूकता अभियान में साहित्यिक, शिक्षा चिकित्सा एवं अत्यंत महत्वपूर्ण सहयोग, पत्रकारिता, गायन इत्यादि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एव सराहनीय कार्य के करने वाले विभूतियों का अंगवस्त्रम, स्मृतिचिन्ह तथा प्रशस्ति -पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में रक्तदान, लावारिश मरीजो, असहायों निर्बल वर्ग के लोगो के सहयोग में सदैव कार्य करने पर समाजसेवी निज़ाम खान का सम्मान हुआ। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समाज शेखर, गायन के क्षेत्र में मुंबई की पार्श्व गायिका इरम फातमा जन्नत, कवयित्री प्रज्ञा तिवारी, कवयित्री व अभिनेत्री ज्योति त्रिपाठी मुंबई, वरिष्ठ साहित्यकार राममूर्ति सिंह ‘सौरभ, हर्षिता अग्रहरि, जिकरा तनवीर आदि लोगो का संम्मान हुआ।