मंडला जिले में औसत वर्षा की जानकारी

in #average2 years ago

जिले में इस वर्ष एक जून से 23 सितम्बर के दौरान 1400.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 938.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 461.8 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 सितम्बर को मंडला में 20 मि.मी., नैनपुर में 2.2 मि.मी., बिछिया में 37.8 मि.मी., निवास में 15 मि.मी., घुघरी में 65.6 मि.मी. तथा नारायणगंज में 3.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में 23 सितम्बर को 24 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है