सैदखानपुर गांव में अमृत सरोवर का किया शिलान्यास

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-सुलतानपुर, संवाददाता। विधायक विनोद सिंह ने कूरेभार ब्लाक के सैदखानपुर में रविवार को अमृत सरोवर का शिलान्यास किया।
Screenshot_2022-05-30-15-41-32-33_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg
उन्होंने कहा कि आज के समय में जल संचयन बेहद जरूरी है। शहर तो शहर ,ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर गिरता जा रहा है। ऐसे में अगर आज से ही जागरूकता न लाई गई तो भविष्य में इसके दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे। इस मौके पर प्रमुख कूरेभार प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू, बीडीओ कूरेभार ,सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष जियालाल त्यागी, धनपतगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप तिवारी, त्रिनेत्र पाण्डेय, रघुवीर सिंह, विनोद पांडेय रहे।