सरकारी स्कूलों के तिमाही परीक्षा का परिणाम 31 अक्टूबर तक करना है जारी

in #bhopal2 years ago

10_10_2022-exam.jpg
प्रदेश
छत्तीसगढ़
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
बिज़नेस
टेक्नोलॉजी
धर्म
राशिफल
विचार
शिक्षा
नईदुनिया विशेष
होम ⁄ मध्य प्रदेश ⁄ भोपाल
MP News: सरकारी स्कूलों के तिमाही परीक्षा का परिणाम 31 अक्टूबर तक करना है जारी
MP News: डीपीआइ ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में लिखा है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 की कक्षा 9वीं से 12चीं तक की तिमाही परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालय के समन्वय से विकासखंड के अंतर्गत दूसरे विद्यालय से कराया जाना है।

Updated: | Mon, 10 Oct 2022 05:02 PM (IST)
naidunia

Subscribe to Latest News
सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं की तिमाही परीक्षाएं चल रही है। तिमाही परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कर 31 अक्टूबर तक परिणाम जारी करना होगा। इस बार कापियों का मूल्यांकन विकासखंड स्तर पर होगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में लिखा है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 की कक्षा 9वीं से 12चीं तक की तिमाही परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालय के समन्वय से विकासखंड के अंतर्गत दूसरे विद्यालय से कराया जाना है। मूल्यांकन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी नोडल और विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य केंद्राध्यक्ष होंगे।

29 अक्टूबर तक मूल्यांकन कार्य पूरा करना है

आदेश में लिखा है कि परीक्षा के मूल्यांकन की गोपनीयता को बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी की होगी। प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य प्रतिदिन परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को सील करेंगे और सुरक्षित रखेंगे। परीक्षा के दौरान 11, 15 और 18 अक्टूबर को उस दिन तक संपन्न हुई परीक्षाओं की सभी उत्तरपुस्तिकाओं के बंडल संबंधित विद्यालय के प्राचार्य विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य को जमा करेंगे। उसी दिन अन्य विद्यालय की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए लेकर जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से टीम गठित कर प्रत्येक कक्षा की पांच प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कराएंगे। सभी को 29 अक्टूबर तक मूल्यांकन कार्य पूरा करना है। इसके बाद 31 अक्टूबर तक प्राचार्य अपने स्कूल का परीक्षा परिणाम विमर्श पोर्टल पर अपलोड करेंगे।