जनता क्वार्टर के 600 जर्जर मकानों को तोड़ने पहुंचा नगर निगम , रहवासियों के विरोध के बाद वापस लौटा

in #bhopal2 years ago

30_08_2022-nagar_nigan_m.jpg ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर के 600 मकान को जर्जर होने की वजह से मंगलवार को नगर निगम अमला तोड़ने पहुंचा था। इस दौरान नगर निगम के साथ जिला प्रशासन और पुलिस पुलिस का दस्ता भी मौजूद था। लेकिन रहवासियों के जबरदस्त विरोध के बाद निगम अमला बिना कार्यवाई किए वापस लौट गया।

गौरतलब है कि इन मकानों को हाउसिंग बोर्ड ने 30 साल पहले बनाया था। लेकिन अब यह पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। 1 दर्जन से अधिक मकानों में छत का छज्जा गिरने और दीवार क्षतिग्रस्त होने की की घटनाएं सामने आ चुके हैं। नगर निगम भी बीते कई सालों से बरसात के पहले रहवासियों को घर खाली करने का नोटिस भेजता आ रहा है। इसके बावजूद अब तक यहां के 600 जर्जर मकानों में 3000 से अधिक लोग निवास कर रहेगा हैं। यह लोग अपने और अपने परिवार के लोगों की जान खतरे में डालकर मजबूरी में इन छतिग्रस्त मकानों में रह रहे हैं। इनमें से 70 फ़ीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। यदि यह लोग यह मकान छोड़ देते हैं तो इनके पास और कोई ठिकाना नहीं रह जाएगा। रहवासियों की मांग है कि उन्हें यहीं पर घर बना कर दिया जाए। जब तक उन्हें छत नहीं मिलेगी तब तक जब धर्म जर्जर मकानों को खाली नहीं करेंगे।
ऐसा नहीं है कि यहां रहने वाले लोग अवैध रूप से इन मकानों में रह रहे हैं। उन्होंने बकायदा हाउसिंग बोर्ड से आवासी योजना के तहत कई सालों पहले खरीदा था। लोगों के पास इन मकानों की रजिस्ट्री, हस्तांतरण पत्र और किरायानामा समेत अन्य प्रमाणिक दस्तावेज भी हैं।
बीते 6 साल पहले बरसात अधिक होने पर यहां के 10 जर्जर मकानों को गिराया गया था। उस समय भी सभी 600 मकानों को तोड़ने का नोटिस था इसके बावजूद राजनीतिक दबाव की वजह से निगम अमला केबल क्षतिग्रस्त और उन में नहीं रहने वाले मकानों को ही तोड़ा था।

चेतावनी देकर वापस लौटा निगम अमला

नगर निगम के अतिक्रमण हमला प्रभारी कमर साकिब रहवासियों के विरोध के बाद हमले को लेकर वापस तो लौट गए लेकिन उन्होंने रहवासियों को जल मकान खाली करने की चेतावनी दी है। हालांकि लोगों से पहचान पत्र राशन कार्ड व अन्य दस्तावेजों की प्रतियां भी मंगाई गई हैं। जिससे उनको आवासी योजना के तहत मकान दिलाई जा सके।